बांकीमोंगरा- चाकाबुड़ा में हुए हादसे के बाद चक्काजाम जाम, घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात।
हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट; बांकीमोंगरा- चाकाबुड़ा में हुए हादसे के बाद चक्काजाम जाम, घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चाकाबुडा़ मुख्य मार्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । अज्ञात ट्रैक्टर वाहन ने स्थानीय दो लोगों को कुचलकर फरार हो गया। घटना लगभग शाम 7 बजे का बताया जा रहा है, तब से अभी तक यानी 4 घंटे तक मृतक के परिजन शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों का लाईन लगा हुआ है। देर रात लगभग 11:30 बजे खबर बनाएं जाने तक घटनास्थल पर भीड़ लगी हुई है एवं कोरबा जिले के विभिन्न थानों से थाना प्रभारी सहित पुलिस बल तैनात है। मौके पर कटघोरा एसडीओपी और दर्री सीएसपी व तहसीलदार उपस्थित है । परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को पकड़कर कार्यवाही करें।
