बांकीमोंगरा खबर अपडेट: चक्काजाम समाप्त, पुलिस कर रहे हैं जांच।
अजीत एवं हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट बांकीमोंगरा खबर अपडेट: चक्काजाम समाप्त, पुलिस कर रहे हैं जांच।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चाकाबुड़ा में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जहां मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। लगभग 6 घंटे के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के समझाइश के बाद माने वहीं मौके पर उपस्थित तहसीलदार द्वारा शासन की ओर से सहायता राशि दी गई। एवं शव को बांकीमोंगरा एसईसीएल अस्पताल शव मन्चुरी में रखा गया है कल मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
