--:--

बांकीमोंगरा में क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार, ऑटो स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में चौथी बार भड़की आग।

0
IMG-20260522-WA0000.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा: बांकीमोंगरा में क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार, ऑटो स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में चौथी बार भड़की आग।

छत्तीसगढ़ /कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत मुख्य चौक के समीप ऑटो स्टैंड के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में एक बार फिर भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इसी जगह पर चौथी बार ट्रांसफार्मर के तारों में आग धधकी है। बार-बार हो रहे इस शॉर्ट-सर्किट से आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल है।
हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर खतरे को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद न तो अतिक्रमणकारी अपनी दुकानें वहां से हटा रहे हैं, और न ही नगर पालिका या बिजली विभाग का अमला कोई ठोस कार्रवाई करने को तैयार है।

अतिक्रमण की जद में ट्रांसफार्मर, मंडरा रहा बड़ा खतरा।

धधकते ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे एक फैंसी स्टोर दुकान संचालक ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इसके अलावा उसके आसपास में भी कई दुकानें हैं जिसमें कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक , मोबाइल आदि। नियमानुसार हाई-वोल्टेज ट्रांसफार्मर के आस-पास का क्षेत्र पूरी तरह खाली होना चाहिए, लेकिन यहाँ बेखौफ होकर दुकानें संचालित की जा रही हैं। आगजनी की स्थिति में यहाँ कभी भी कोई बड़ी जनहानि या भीषण दुर्घटना घट सकती है।

चौथी बार हादसा: एक ही जगह पर चार बार आग लगने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी।

अतिक्रमण को शह: दुकान संचालक लगातार चेतावनी को नजरअंदाज कर खतरे के बीच दुकानें सजा रहे हैं।


अधिकारियों की चुप्पी: सीएमओ को अवगत कराने और मीडिया में खबरें आने के बाद भी कार्रवाई शून्य।


खबरों के प्रकाशन और शिकायत के बाद भी अफसर मौन
इस संवेदनशील मामले को लेकर स्थानीय सजग नागरिकों द्वारा नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को भी व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके साथ ही विभिन्न समाचार माध्यमों और न्यूज़ पोर्टलों में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।
इसके बावजूद, जिम्मेदार अधिकारियों का इस कदर मौन बैठना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या बिजली विभाग और नगर पालिका प्रशासन किसी बड़ी आगजनी और जान-माल के नुकसान का इंतजार कर रहे हैं- जनता पूछ रही सवाल।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अतिक्रमण को नहीं हटाया गया और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा पुख्ता नहीं की गई, तो भविष्य में होने वाले किसी भी बड़े हादसे की पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका और विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारियों की होगी।

हालांकि इस बार की आग को स्थानीय लोगों और एक पुलिस कर्मी ने सतर्कता से आग को बुझा दिया गया, मगर कब-तक दिन में सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है, वहीं रात में सन्नाटा पसरा रहता है अगर यही घटना रात में घटी तो क्षेत्र में बड़ी दुघर्टना होने से कोई नहीं रोक सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *