बांकीमोंगरा में NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ के सदस्यों का हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:- बांकीमोंगरा में NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ के सदस्यों का हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन।
छत्तीसगढ़/कोरबा। पत्रकारिता के क्षेत्र में चैनल में व उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हौसलाअफजाई के लिए एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह भव्य कार्यक्रम NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल के तत्वावधान में कोरबा जिले के बांकीमोंगरा अंतर्गत शांतिनगर दुर्गा पंडाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चैनल में न्यूज़ कवरेज व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को मोमेंटो, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ द्वारा विगत 3 वर्षों से लगातार चैनल में निष्ठापूर्वक काम करने वाले सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस प्रकार के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील दास ने की, वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का कुशल दायित्व NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ के चैनल हेड विकास सोनी ने संभाला।
इस दौरान सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश झा, विशिष्ट अतिथि संजय आजाद, हरिहर दास, रविन्द्र अग्रवाल एवं नरेंद्र साहु शामिल हुए।

बढ़ते तापमान को देख विशिष्ट अतिथि रविन्द्र अग्रवाल ने भेंट किया गम्छा
इस गरिमामयी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रविन्द्र अग्रवाल द्वारा एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील पहल देखने को मिली। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और कड़कड़ाती धूप को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को गम्छा भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए रविन्द्र अग्रवाल ने कहा कि
“पत्रकार साथी प्रतिदिन जनहित के मुद्दों और खबरों को जनता तक पहुँचाने के लिए इस कड़ी धूप में भी फील्ड पर जाकर न्यूज़ कवरेज करते हैं। वर्तमान में ग्रीष्मकाल के कारण तापमान काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए मेरी मंशा थी कि फील्ड में तैनात हमारे इन कर्मठ पत्रकार भाइयों को सुरक्षा और राहत के तौर पर गम्छा भेंट किया जाए, ताकि वे धूप से अपना बचाव कर सकें।
मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा भी टीम के सदस्यों की पीठ थपथपाई गई और उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रकाश झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। विपरीत परिस्थितियों में भी सच को सामने लाना एक बड़ी चुनौती है, जिसे NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ की टीम बखूबी अंजाम दे रही है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि संजय आजाद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की जिम्मेदारी आज के दौर में और बढ़ गई है। उन्होंने निष्पक्षता और निडरता के साथ जन सरोकार की खबरों को प्राथमिकता देने की बात कही और टीम के इस प्रयास को अनुकरणीय बताया।
विशिष्ट अतिथि हरिहर दास ने कहा कि एक पत्रकार चौबीसों घंटे अपने कर्तव्य पर तैनात रहता है। समाज में छिपी हुई समस्याओं और आम जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुँचाने का काम पत्रकार ही करते हैं। ऐसे में इस तरह के सम्मान समारोह से पत्रकारों की ऊर्जा दोगुनी हो जाती है।
विशिष्ट अतिथि नरेंद्र साहु ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण और आंचलिक क्षेत्रों में पत्रकारिता करना सबसे कठिन कार्य है। NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ ने बांकीमोंगरा और कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी एक अलग और विश्वसनीय पहचान बनाई है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में, इसकी अध्यक्षता कर रहे सुनील दास ने अपना आभार उद्बोधन दिया। उन्होंने मंच पर पधारे सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। सुनील दास ने सभी पत्रकार साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत के बदौलत ही इस तरह का कार्यक्रम कर पा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ टीम की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा चर्चा की गई। टीम सदस्यों बताया कि आने वाले दिनों में चैनल के द्वारा एक बड़े स्तर पर ‘जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इस बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसकी तैयारियां बहुत जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी।
इस दौरान सम्मान प्राप्त करने वाले में NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ टीम के साथीगण अजीत कुमार, हिमांशु चौधरी, कमलेश कुर्रे, गौतम कुमार, राजेश सोनी, समार सिंह बिंझवार, शिवम कुमार, साहिल महंत आदि उपस्थित थे।



