ढपढप में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग:पूरी रात अंधेरे में रहे ग्रामीण, अधिक लोड होने से ट्रांसफार्मर हुआ फेल।
समार सिंह बिंझवार संवाददाता ढेलवाडिह: ढपढप में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग:पूरी रात अंधेरे में रहे ग्रामीण, अधिक लोड होने से ट्रांसफार्मर हुआ फेल।
छत्तीसगढ़ /कोरबा कटघोरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढपढप में बिजली के ट्रांसफार्मर के समीप लगे केबल में कल शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, ग्रामीणों ने अपने सूझबूझ से बिजली विभाग को सूचना देकर पूरी लाइन को बंद कर दिया गया वरना पूरे ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो जाता। पूरा मामला ग्राम ढपढप के नीचे मोहल्ले का है, जहां देर शाम शॉर्ट-सर्किट के चलते गांव की बिजली सप्लाई के लिए रखा 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में लगे केबल पे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की केबल कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों और अफसरों को जानकारी दी गई। ग्रामीण समार सिंह ने बताया पूरी रात गांववासी अंधेरे में गुजारी। पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। केबल लगवाए जाने की मांग इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रमीणों ने बिजली विभाग से जल्द ने केबल लगवाए जाने की मांग की है।
