कोरबा से दिल्ली के लिए जनजाति हुंकार।
सुनील दास कि रिपोर्ट: कोरबा से दिल्ली के लिए जनजाति हुंकार।

छत्तीसगढ़/कोरबा जन जाति सुरक्षा मंच कोरबा के माध्यम से आगामी 24 मई 2026 को लाल किला, दिल्ली में आयोजित होने वाले जन जाति हुंकार रैली एवं सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम हेतु कोरबा जिले से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
आज सुबह 5 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से पहला दल तथा उसलापुर एक्सप्रेस से दूसरा दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दोनों टीमें कल सुबह दिल्ली पहुँचेंगी।
भीषण गर्मी के बावजूद जनजातीय समाज की सुरक्षा, संस्कृति और अधिकारों के लिए लोगों का यह त्याग और समर्पण ऐतिहासिक माना जा रहा है। कोरबा जिले से लगभग 335 लोग अपने स्वयं के खर्च पर इस विशाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल: लाल किला, दिल्ली
दिनांक: 24 मई 2026
कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश राम भगत करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि इस वर्ष देशभर से लगभग 5 लाख लोगों की सहभागिता होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप लेने जा रहा है।
“जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता की आवाज अब दिल्ली तक गूंजेगी!”
