तीर्थ यात्रा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कैलाशी राहुल यादव सम्मानित।
रायपुर। तीर्थ यात्रा एवं धार्मिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति, रायपुर (छत्तीसगढ़) के चेयरपर्सन एवं डायरेक्टर कैलाशी राहुल यादव को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त यात्रा सेवाएँ उपलब्ध कराने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों की सफल एवं उत्कृष्ट तीर्थ यात्राओं के संचालन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति पिछले कई वर्षों से विशेष ट्रेनों एवं विभिन्न तीर्थ यात्रा पैकेजों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराते हुए विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान कर रही है। संस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आध्यात्मिक अनुभव से परिपूर्ण यात्रा उपलब्ध कराना है।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात कैलाशी राहुल यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्था की पूरी टीम, सहयोगियों तथा देवतुल्य एवं माता-पिता तुल्य सभी श्रद्धालुओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सेवा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है तथा भविष्य में भी संस्था श्रद्धालुओं को और अधिक उत्कृष्ट, सुरक्षित एवं बेहतर तीर्थ यात्रा सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

